Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra Metro Update : Rs 10 to Rs 60 Fair in Agra Metro, Start form February 2023 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Metro Update : Rs 10 to Rs 60 Fair in Agra Metro, Start form February 2023 #agra

आगरालीक्स ….आगरा मेट्रो की संभावित टिकट की रेट सूची जारी, आगरा में 28 मेट्रो चलेंगी, जानें ताजमहल पूर्वी गेट सिकंदरा, खंदारी, आगरा कालेज, मनकामेश्वर मंदिर तक का किराया.

आगरा मेट्रो फरवरी 2024 से आगरा में दौड़ने लगेगी, पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक छह किलोमीटर में मेट्रो चलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि कानपुर, लखनऊ मेट्रो में जितना किराया लिया जाता है वही किराया आगरा मेट्रो के लिए भी लागू हो सकता है। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 13 मेट्रो स्टेशन होंगे और 14 किलोमीटर लंबा पहला कॉरीडोर होगा। जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इस तरह आगरा मेट्रो के दोनों कॉरीडोर में 27 स्टेशन होंगे और 29.4 किलोमीटर लंबा कॉरीडोर होगा।
10 से लेकर 60 रुपये तक किराया
आगरा मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, यह किराया एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए लगेगा। जबकि 18 और उससे अधिक स्टेशन का सफर करने पर 60 रुपये किराया लगेगा।
2025 तक दोनों कॉरीडोर में दौड़ने लगेगी मेट्रो
आगरा में मेट्रो के दोनों कारीडिोर 2025 तक तैयार हो जाएंगे, 8380 करोड़ रुपये की लागत से दोनों कॉरीडोर तैयार किए जाएंगे। 28 मेट्रो ट्रेन चलेंगी, 27 स्टेशन हैं। इसमें से 20 एलिवेटेड और 7 भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं।
ये है किराया
एक स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशन तक 15 रुपये
तीन से छह स्टेशन तक 20 रुपये
सात से नौ स्टेशन तक 30 रुपये
10 से 13 स्टेशन तक 40 रुपये
14 से 17 स्टेशन तक 50 रुपये
18 या उससे अधिक स्टेशन 60 रुपये

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Taj Express cancel till 5th March 2025#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा से दिल्ली ताजएक्सप्रेस पांच मार्च तक रद,...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 24 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : Highschool Hindi & Intermediate Military Science exam today#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहली...

बिगलीक्स

Agra News : High Blood pressure dangerous#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आपका ब्लड प्रेशर 140-90 से ज्यादा है और...

error: Content is protected !!