आगरालीक्स ..Agra News : .आपका ब्लड प्रेशर 140-90 से ज्यादा है और कम है दोनों की बीमारी के संकेत हैं। ( Agra News : High Blood pressure dangerous#Agra )
आगरा के होटल जेपी पैलेस में आयोजित कार्यशाला में कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट और इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नयी दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संजय त्यागी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमारे देश में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हृदयाघात है और सबसे बड़ी बीमारी उच्च रक्तचाप है। उच्च रक्तचाप साइलेंट किलर है। इसलिए जब भी डॉक्टर पर जाएँ, ब्लड प्रेशर जरूर चेक करवाएँ। छाती में भारीपन महसूस हो तो तुरंत जांच करवाएँ। नमक व चिकनाई का प्रयोग कम करें। 40 मिनट रोज वॉक व एक्सरसाइज करें। मोटा अनाज खाएं। पिज़्ज़ा, बर्गर, तंबाकू, अल्कोहल घातक है, इसे छोड़ दें। दिल पर ज्यादा स्ट्रेस न डालें।
फरीदाबाद के डॉ. गजिंद्र गोयल ने कहा कि 140-90 से कम ब्लड प्रेशर पर भी हृदय रोग और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा देखा गया है। अतः अब ब्लड प्रेशर के सम्बन्ध में गाइडलाइंस बदल गई हैं। पहले 140-90 से ऊपर बीपी होने पर ट्रीटमेंट देते थे किंतु अब नई गाइडलाइंस के तहत 140-90 से कम पर भी ट्रीटमेंट करवाना जरूरी है ताकि भविष्य के खतरे से बचा जा सके।