आगरालीक्स.(..Agra News 4th August) आगरा में ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए।
आगरा मेट्रो में दो कॉरीडोर बनाए जाने हैं। पहला कॉरीडोर ताजमहल से सिकंदरा तक है। इस 14 .5 किलोमीटर लंबे पहले कॉरीडोर में पहले चरण में फतेहाबाद रोड पर छह मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से तीन एलिवेटेड और तीन अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन है। इसका काम शुरू हो चुका है।
सात मेट्रो स्टेशन के लिए जारी हुआ टेंडर
मंगलवार को सात अंडरग्रांउड मेट्रो स्टेशन के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कॉलेज,आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और , आरबीएस सहित सात अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
मार्च 2024 में ट्रायल का लक्ष्य
पहले चरण में ताजमहल से जामा मस्जिद से मेट्रो स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो के लिए मार्च 2024 तक पहले कॉरीडोर के पहले चरण में सात किलोमीटर के ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल होना है।