आगरालीक्स…आगरा में रेडक्रॉस सोसाइटी ने ब्लड डोनेशन की आवश्यकता और उसकी महत्वता के बारे में बताया. नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने किया प्रेरित
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी के जन्मदाता नोबेले पुरस्कार से सम्मानित हेनरी ड्यूनेट के जन्मदिवस पर आज एक कार्यक्र्म माथुर वैश्य सभागार में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव और अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय जेपी पांडे, रेडक्रॉस सोसाइटी की चेयरमैन डॉ. निर्मल चोपड़ा व सचिव डॉ. एके गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया. डॉ. अंगद धारिया द्वारा सरस्वती वंदना की गई तथा सिमकिंस स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से ब्लड डोनेशन पर एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया. पूजा भारतीय द्वारा रैडक्रॉस सोसाइटी के बारे में जानकारी दी गई.

डॉ. जेएन टंडन द्वारा रोड साइड एक्सीडेंट में रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व के बारे में बताया. डॉ. सीमा सिंह ने ब्लड डोनेशन की आवश्यकता तथा एक ब्लड डोनेशन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है के बारे में जानकारी दी. सत्यमेव जयते के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने सोसाइटी द्वारा पुलिस फोर्स को फस्टऐड ट्रेनिंग के लिए जोर दिया. इसमें एक्सीडेंट के समय गोल्डन आवर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके तथा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तवच ने लोगों को सोसाइटी से जोड़ने पर ज्यादा ध्यान देने के बारे में बताया. सोसाइटी की चेयरमैन डॉ. निर्मल चोपड़ा द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया व सचिव डॉ. एके गुप्ता द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए गए महतवपूर्ण कार्यों जैसे अब तक 5400 लोगों को फस्टऐड ट्रेनिंग व लगभग 26 हजार लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कराया गया. सोसाइटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खुशीलाल, सुनील सिरोही, मुन्नालाल भारतीय, प्रताप सिंह, विपिन, निमेष, मिट्ठनलाल, ई. राजकुमार गुप्ता, डॉ. पीके मिश्रा, प्रतिभा रावत, रितिक गुप्ता, उदय सिंह, डॉ. अनुकृति सिंह, डॉ. वीएस बघेल आदि को सम्मानित किया गया. सिमकिंस स्कूल की प्रिंसिपल एवं अध्यापितकाओं ने ब्लड डोनेशन किया. र्काक्रम का संचालन सचिव एके गुप्ता व आशी ब्रहृमभट्ट ने किया.