आगरालीक्स…परिवहन निगम की इलेक्ट्रोनिक बस टिकटिंग प्रणाली फिर से शुरू. जानें क्या—क्या यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं…
परिवहन निगम की इलेक्ट्रोनिक बस टिकटिंग प्रणाली जो कि बीते 25 अप्रैल से बाधित थी को आज फिर से चालू कर दिया गया है. आज शाम को इस सुविधा को बहाल करते हुए यात्रियों को आनलाइन बुकिंग की पूर्ववत सुविधा के साथ नये सिरे सेनये सर्वर स्थापित कर लांच किया गया है.

परिवहन निगम द्वारा साइबर सुरक्षा मानकों के अंतर्गत पहल करते हुए बेस्ट आफ दी इंडस्ट्री मानकों के अनुसार अनुपालन कराया गया है. नवीन टिकटिंग सिस्टम सुरक्षा मानकों पर सभी प्रकार के परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरे किए जाने के बाद ही प्रारंभ किया जा रहा है. परिवहन निगम की इस नवीन टिकटिंग प्रणाली के पुर्नस्थापित होने से यात्रिायें को आनलाइन टिकट बुक करने, बस केअंदर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने तथा निगम के टिकट काउंटर से डिजिटल अथवा कैश के माध्यम से टिकट प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी.