आगरालीक्स(21st September 2021 Agra News)… आगरा में 72 घंटे में लिए गए कोरोना संदिग्धों के 16 हजार से अधिक सैंपल. मरीजों की संख्या…
आगरा के लिए राहत भरी खबर
कोरोना के लिहाज से आगरा के लिए राहत भरी खबर है। आगरा में बीते 72 घंटे में 16664 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए। इस दौरान एक भी मरीज नहीं मिला। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर को 6555 सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 20 सितंबर को 5027 सैंपल लिए गए।

आज नहीं मिला मरीज
प्रशासन ने मंगलवार को जो आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार, #Agra में अबतक 25756 #Covid19 मरीजों में से 25289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 5082 सैंपल के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं पाया गया। वर्तमान में कुल 9 सक्रिय मरीज हैं।