आगरालीक्स… आगरा बॉलीवुड की मूवी के लिए शूटिंग हब बनता जा रहा है, 10 वीं पास के बाद अब 12 वीं फेल की शूटिंग, विधु विनोद चोपड़ा की मूवी 12 वीं फेल की शूटिंग, जीआईसी आगरा में हुई। एक्टर प्रियांशु चटर्जी, विक्रांत मैसी ने शूटिंग की।
आगरा में एक्टर अभिषेक बच्चन स्टारर मूवी 10 वीं फेल की शूटिंग जेल में हुई थी, कई दिनों तक शूटिंग चलती रही। इसके बाद अनुपम खेर स्टारर कुछ खटटा हो जाए की शूटिंग आगरा में कई लॉकेशन पर हुई।

12 वीं फेल की शूटिंग जीआईसी में
अब आगरा के जीआईसी में 12 वीं फेल की शूटिंग चल रही है। जीआईसी में शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया, इसमें थाने और स्कूल का सेट बनाया गया है। थाने का नाम बागचीनी थाना रखा है यह मध्यप्रदेश का एक थाना दिखाया गया है। इसके साथ ही ज्ञान सागर इंटर कॉलेज का सेट तैयार किया गया है।
आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की जिंदगी पर है 12 वीं फेल मूवी की कहानी
विधु विनोद चोपड़ा की मूवी 12 वीं फेल मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। मनोज शर्मा ने नकल की, 12 वीं में फेल हो गए लेकिन एक ऐसी घटना हुई जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। मेहनत से मनोज शर्मा आईपीएस अधिकारी बन गए और अब बच्चों को भी तैयारी करा रहे हैं।