आगरालीक्स…. आगरा की हवा सांस लेने लायक नहीं, दीपावली पर खूब चले बम पटाखे, जानें किस क्षेत्र में कितना प्रदूषण का स्तर रहा। आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 321 तक पहुंच गया जबकि यह 50 होना चाहिए।
दीपावली पर सुबह से रात तक बम पटाखे चले, फुलझड़ी के साथ ही चकई , अनार चलाए गए। रात आठ बजे के बाद बम पटाखों की आवाज गूंजने लगी। देर रात तक पॉश कॉलोनी से लेकर बस्तियों में बम पटाखे चले। इससे प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

आगरा में सुबह आठ बजे एक्यूआई
संजय प्लेस- 321
मनोहरपुर, दयालबाग -137
रोहता -237
आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा -208
शाहजहां गार्डन -175
शास्त्रीपुरम- 95
सूक्ष्म कण यानी पीएम 2.5 का स्तर बढ़ा, है घातक
बम पटाखे चलने से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसमें भी सूक्ष्म कण 2.5 का स्तर संजय प्लेस में 321 तक पहुंच गया। ये कण सांस लेने पर फेंफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इससे सांस की बीमारी, अस्थमा के मरीजों की सांस उखड़ने लगती है। जबकि सामान्य लोगों के नाक और गले के साथ आंख में जलन होने लगती है।