आगरालीक्स…. आगरा में आप पौध लगाना चाहते हैं तो नगर निगम पौधों के साथ ट्री गार्ड भी देगा। पौधे और ट्री गार्ड लेने के लिए चारों जोन के लिए अलग अलग नंबर किए गए जारी।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम सीमान्तर्गत ऐसे स्थानों पर जहां पर वाउंड्रीवाल हो रही है वहां केवल पौधे और जहां पर पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था या वाउंड्रीवाल नहीं है वहां पर निगम की ओर से ट्री गार्ड पौधे समेत उपलब्ध कराये जाएंगे। जिन कालोनियों में ये व्यवस्था की जाएगी वहां की सोसायटी से पौधों की देखभाल संबंधी संकल्पपत्र भी निगम को प्रस्तुत करना होगा। संकल्प पत्र भरने भरने वाली संस्था को समय समय पर पौधों की प्रगति की फोटो भी निगम को साझा करनी होगी। वहीं निगम की ओर से उपलब्ध कराये जाने वाले ट्री गार्ड निगम की संपत्ति रहेगी। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि नगर की हरियाली बढ़ाने के अभियान में अपना यथासंभव योगदान दें। ( Agra Nagar Nigam distribute Free saplings & Tree guards )
यहां कर सकते हैं संपर्क
मुख्य अभियंयता बीएल गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि पौधों व ट्री गार्ड की संख्या सीमित है कालोनी की पात्रता के विषय में अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नगर निगम आगरा के डेडीकेटेड कंटृोल कमांड सेंटर के संपर्क सूत्र 1533 एवं हरीपर्वत और छत्ता जोन के लोग सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 7300740671 पर लोहामंडी जोन के लोग सोमेष कुमार के मोबाइल नंबर 9897600250 पर तथा ताजगंज जोन के लोग दीपांकर सिंह के मोबाइल नंबर 9870970393 पर संपर्क कर सकते हैं।