Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra Nagar Nigam Election 2023: 40 lakh for mayor candidate and Rs 3 lakh for councilor candidate…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Nagar Nigam Election 2023: 40 lakh for mayor candidate and Rs 3 lakh for councilor candidate…#agranews

170

आगरालीक्स..आगरा नगर निगम चुनाव में 10 मेयर प्रत्याशी तो 512 पार्षद प्रत्याशी. खर्च करने की रकम तय…जानिए कितना खर्च कर सकेंगे मेयर और पार्षद प्रत्याशी. नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की व्यय सीमा भी जानें…

आगरा नगर निगम चुनाव में इस बाद मेयर पद के लिए जहां 10 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं 100 वार्डों के लिए 512 पार्षद प्रत्याशी. दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं तो ऐसे में 98 वार्डों के लिए 510 पार्षद प्रत्याशी अपना दम दिखाने जनता के बीच में उतरेंगे. जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल के साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंडन द्वारा शुक्रवार को चुनाव को लेकर एक पत्रकार वार्ता भी की गई, जिसमें प्रत्याशियों के खर्च करने की रकम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी जानकारी दी गई.

वार्ता में डीएम ने जानकारी दी कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दौरान नगर निगम, आगरा महापौर पद हेतु कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से एक संवीक्षा के दौरान अस्वीकृत किया गया। किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। नगर निगम, आगरा महापौर पद हेतु कुल 10 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम में पार्षद पद हेतु कुल 576 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 14 नामांकन अस्वीकृत किये गये, 50 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये है। नगर निगम, आगरा के 100 पार्षद पदों के लिए कुल 512 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। इसी क्रम में नगर निगम के पार्षद हेतु वार्ड संख्या 54 एवं वार्ड संख्या 94 में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार कुल 02 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दौरान जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 114 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 18 नामांकन अस्वीकृत किये गये। 18 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये है। समस्त नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 78 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सदस्य पद हेतु कुल 725 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 27 नामांकन अस्वीकृत किये गये। कुल 73 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये। इस प्रकार समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 625 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है।

उन्होंने बताया कि जनपद में नगर पालिका परिषद शमशाबाद का वार्ड संख्या 25, नगर पालिका परिषद बाह का वार्ड संख्या 5, 15, 16 व 23 एवं नगर पालिका परिषद एत्मादपुर के वार्ड संख्या 6, 13, 14 व 21 इस प्रकार कुल 09 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जनपद में नगर पंचायत दयालबाग अध्यक्ष एवं नगर पंचायत दयालबाग के समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है, नगर पंचायत स्वामीबाग के वार्ड संख्या 3 व 6 एवं नगर पंचायत जगनेर के वार्ड संख्या 8 में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु कुल 01 एवं 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु आंवटित मशीनों का प्री-रोण्डमाइजेशन का कार्य सम्पन्न हो गया है तथा मतदान के दौरान शान्ति व्यवस्था हेतु जनपद को 41 जोन एवं 128 सेक्ट्ररों में विभाजित कर जोनल सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये हैं। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में 14 एसएसटी टीमों का गठन कर दिया गया है। चुनाव में अवैध नगद एवं शराब पर रोक हेतु 14 एफएसटी टीमों का गठन कर दिया गया है।

इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्वाचन हेतु व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है. जानिए कौन कितना कर सकता है खर्च
मेयर पद के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है
पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपये
नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 09 लाख रूपये तथा सदस्य पद के लिए 02 लाख रुपये की रकम तय की गई है
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिये 02 लाख 50 हजार रूपया तथा सदस्य के लिए 50 हजार रूपया अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है।

जनपद में मतदान हेतु मतदान कार्मिकों की तैनाती के बाद सभी कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आज से 23 अप्रैल तक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि मतदान पार्टियों की रवानगी दिनांक 03 मई, 2023 को एवं वापसी दिनांक 04 मई, 2023 को कृषि उत्पादन मण्डी समिति फिरोजाबाद रोड, आगरा पर सम्पन्न कराई जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव हेतु प्रत्येक बूथ पर 1 ली0 सैनेटाइजर एवं प्रत्येक मतदान कार्मिक को मास्क उपलब्ध कराया जायेगा। मतगणना हेतु स्ट्रॉग रूमों का चिन्हाकन कर मैप तैयार कर लिया गया है। 20 स्ट्रॉग रूम नगर निगम, आगरा हेतु 5 स्ट्रॉंग रूम समस्त नगर पालिका परिषदों हेतु एवं 06 स्ट्रॉग रूम समस्त नगर पंचायतों हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फिरोजाबाद रोड, आगरा में तैयार किये गये हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अवधि में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा वाहनों की संख्या का निर्धारण किया गया है यथा- नगर निगम के महापौर पद हेतु 05 वाहन तथा पार्षद हेतु 02 वाहन अनुमन्य हैं, उक्त हेतु वाहन की अनुमति अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा प्रदान की जायेगी। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु 03 वाहन तथा सदस्य के लिये 01 वाहन की अनुमति निर्धारति है। उक्त हेतु सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वाहन अनुमति प्रदान की जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 02 वाहन तथा सदस्य पद हेतु 01 दो पहिया वाहन अनुमन्य है, जिसकी अनुमति सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट प्रदान करेंगे। इसी क्रम में मतदान दिवस पर प्रत्याशियों को अनुमन्य वाहन नगर निगम के महापौर पद हेतु 02 वाहन (01 महापौर प्रत्याशी एवं 01 उसके निर्वाचन अभिकर्ता हेतु) नगर निगम पार्षद पद के लिये 01 वाहन तथा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु 01 वाहन अनुमन्य रहेगा। इसी क्रम में मतगणना के दिन प्रत्याशियों हेतु महापौर के लिये 02 व नगर पालिका परिषद नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 02 वाहन अनुमन्य रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि जनपद में नगर निगम निकाय में 305 मतदान केन्द्र तथा 1259 मतदान स्थल, 79 संवेदनशील मतदान केन्द्र 117 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 10 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 27 जोनल मजिस्ट्रेट, 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 निर्वाचन अधिकारी, 43 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 04 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जनपद की 05 नगर पालिका परिषद निकाय में कुल 45 मतदान केन्द्र तथा 134 मतदान स्थल, 13 संवेदनशील मतदान केन्द्र 09 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 08 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 निर्वाचन अधिकारी, 35 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 05 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार 07 नगर पंचायत निकाय में कुल 33 मतदान केन्द्र तथा 122 मतदान स्थल, 08 संवेदनशील मतदान केन्द्र 11 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 05 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 निर्वाचन अधिकारी, 24 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 05 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि जनपद मध्यप्रदेश व राजस्थान से अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है, सुरक्षा हेतु 16 बैरियर राज्य सीमा पर स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, विभिन्न श्रेणियों में 14 जोन व 128 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। मतदान के दिन पुलिस मोबाइल वैन, 112 पुलिस की गाड़ियां, 6500 से अधिक पुलिसकर्मी, 03 कम्पनी पी0एस0सी0 तथा उपलब्धता के आधार पर पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस पिकेट, फ्लाइंग स्क्वॉड बूथ पर तैनात रहेगी। पुलिस द्वारा किसी भी घटना या भीड़ नियंत्रण हेतु 05 मिनट में रेस्पॉन्स देने की व्यवस्था की गई है। जनपद में 7/16 धारा में 17 हजार से अधिक व्यक्तियों को पाबंद तथा राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देश पर लाइसेंसी असलहा जमा कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि गार्ड/सुरक्षा ड्यूटी, रोजगार करने वाले लाइसेंस धारियों को असलहा जमा करने से छूट इस हेतु बनी कमेटी की अनुसंशा पर की गई है।

उन्होंने कहा कि अबैध शराब, नगदी मादक पदार्थ का वितरण तथा मतदाता को लुभाने, लालच देने या डराने की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम व मजिस्ट्रेट एवं फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा विधिक व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जायेगा। उन्होंने ई0वी0एम0 व वैलेट बॉक्स की सुरक्षा हेतु तृस्तरीय सुरक्षा चक्र के निर्धारण करने तथा अग्निशमन गाड़ियों की पर्याप्त मात्रा में उपब्धता सुनिश्चित करने की बात कही तथा साफ व निष्पक्ष निर्वाचन की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, एसीएम विजय शर्मा व नीरज शर्मा तथा जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!