आगरालीक्स ….आगरा में एमजी रोड, सूरसदन, पालीवाल पार्क की तरफ संभल कर निकलें। निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन, रूट किया डायवर्ट, खबर पढ़कर ही निकलें।

आगरा में निकाय चुनाव पहले चरण में हो रहे हैं। मेयर और 100 वार्ड के पार्षदों के नामांकन का आज अंतिम दिन है। नगर निगम परिसर में नामांकन किए जा रहे हैं। 400 से अधिक नामांकन आज हो सकते हैं। इसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।
दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन
नामांकन दोपहर तीन बजे तक होगा, ऐसे में दोपहर 12 से तीन बजे तक एमजी रोड पर जबरदस्त भीड़ रहेगी। इसी बीच स्कूलों की छुटटी भी होती है। इसलिए भी जाम में लोग फंस सकते हैं।