आगरालीक्स….. आगरा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई। सबसे कम हीराबाग में 126 मतदाता हैं जो अपना पार्षद चुनेंगे।

नगर निकायों की मतदाता सूची शनिवार को जारी कर दी गई। नगर निगम के साथ ही 13 नगर निकायों में 16.67 लाख मतदाता हैं, इसमें से नगर निगम में 14.66 मतदाता हैं। पुरुष मतदाता 902478 हैं तो महिला मतदाता ओं की संख्या 765504 है।
सबसे कम मतदाता हीराबाग में
शहर में नगर पंचायत स्वामी बाग के वार्ड नंबर छह हीराबाग में केवल 126 मतदाता हैं जबकि सबसे ज्यादा वोटर नगर निगम के वार्ड नाई की सराय में सबसे ज्यादा 30013 हैं।
नगर निगम के सबसे कम मतदाता वाले वार्ड
मोहनपुरा 6954
आवास विकास पूर्वी 7569
कमला नगर एबीसीडी 7880
हरजूपुरा 8312
बाग मुजफृफर खां 9082