आगरालीक्स…Agra News: आगरा में प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए के लिए बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और 200 से अधिक ईकाईयां फ्लैटेड फैक्ट्री से संचालित होंगी। ( Agra New: DVVNL refuse to give electricity connection to Flatted Factory in Agra#Agra)
आगरा में फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में 21000 वर्गमीटर में 135 करोड़ की लागत से प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। तीन मंजिला बिल्डिंग का 85 प्रतिशत काम पूरा गहहो चुका है। फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए तीन हजार किलावॉट का कनेक्शन चाहिए लेकिन डीवीवीएनएल ने टीटीजेड की बंदिशों के चलते नए लगाई गई रोक के कारण बिजली कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया है।
मई जून में होना है लोकार्पण
फ्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण हजमई जून में होना है। मगर, अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। फ्लैटेड फैक्ट्री में करीब 200 ईकाईयां संचालित होंगी इनके लिए आफिस बनाकर दिए जाएंगे। इन 200 इकाईयों में 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
एक ही जगह पर कंपनियों को मिलेंगे खरीददार
फ्लैटेड फैक्ट्री में 200 आफिस होंगे इसमें सभी सुविधाएं होंगी। प्रदर्शनी हॉल, कैफेटेरिया, कॉमन फैसिलिटी सेंटर। कंपनियां आगरा के प्रोडक्ट खरीदने के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री का विजिट कर सकेंगी और एक ही जगह सभी प्रोडक्ट भी मिल जाएंगे।