Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: 03 vicious criminals arrested in Agra for committing crimes like theft, snatching, extortion, possession of illegal arms…#agranews
आगरा

Agra News: 03 vicious criminals arrested in Agra for committing crimes like theft, snatching, extortion, possession of illegal arms…#agranews

338

आगरालीक्स…आगरा में चोरी, छिनैती, रंगदारी, अवैध असलाह रखने जैसे क्राइम करने वाले 03 शातिर बदमाश अरेस्ट….जानिए इनके बारे में और इनके द्वारा की गई वारदातें

प्रकरण - 01
14 अप्रैल को वादी द्वारा थाना ताजगंज पर सूचना दी गयी कि 5 अप्रैल को वादी की पत्नी बिजली घर चौराहे से नामनेर के लिए ऑटो में बैठी थी और उस ऑटो में ड्राइवर सहित 03 लोग पहले से ही बैठे थे। ऑटो वाला ऑटो को नामनेर न ले जाकर शमशाबाद रोड पर ले गया और वादी की पत्नी को ऑटो में बैठे अपने साथियों की सहायता से बहला-फुसलाकर उसकी सोने की चीजे व 11,500/- रूपये ले लिये और वादी की पत्नी को गाँव बरौली अहीर में मुरलीवाला रेस्टोरेंट के पास छोड़कर चले गये। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज पर मु0अ0सं0 241/2025 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण - 02
2 मई को वादी द्वारा थाना ताजगंज पर सूचना दी गयी कि वादी की लगभग 20 वर्ष से सोने, चांदी की दुकान रहा है। 12 अप्रैल को वादी अपनी दुकान पर बैठा था उसी समय गाँव की रहने वाला जयभगवान अपने दो अन्य साथियों मोनू दीक्षित एवं अर्जुन के साथ दुकान पर आया और धमकी देते हुए बोला की अगर यहां दुकान करनी है तो उसे जयभगवान को महीने के 50,000/-रूपये देने होगे यदि नहीं दिये तो उसके साथियों के पास तमंचा है वह उसे जान से मांग देगे । वादी ने जयभगवान को अपने गल्ले में रखे रू0 10,000/- दे दिये। 27 अप्रैल् को शाम के समय पुनः जयभगवान अपने साथियों के साथ वादी को रास्ते में मिला और धमकी देते हुए बोला कि उसका महिना पूरा होने वाला है यदि चौथ का बकाया रूपया नहीं दिया तो वह उसे मार देगा । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज पर मु0अ0सं0 293/2025 धारा 352/308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

तीन बदमाश किए अरेस्ट
पुलिस टीमो ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रमाडा कट के गुतिला अन्डर पास आने वाले इनिर रंग रोड के दूसरे अन्डर पास के नीचे 03 अभियुक्तों जयभगवान यादव, मोनू दीक्षित उर्फ अमित व अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध तमंचा 315 बोर मय 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 09 मोबाइल फोन , रू0 5,540/- बरामद हुए । उपरोक्त मोबाइल फोन एवं रूपयों की बरामद किएगए हैं।

जीआरपी भेज चुकी है जेल, कुछ दिन पहले ही आए थे छूटकर
पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों जयभगवान, अमित दीक्षित उर्फ मोनू व अर्जुन से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि वह सभी लोग मिलकर ट्रेनो में चोरी व छिनैती की घटना को कारित करते है वह लोग पूर्व में कई बार जीआरपी के अलग-अलग थानो से जेल जा चुके है और कुछ दिन पहले मार्च के महीने में जेल से छूटकर आये है। कुछ दिन पहले उन लोगों ने गाँव बरौली अहीर में रहने वाले मुकेश वर्मा सुनार को जान से मारने भय दिखाते हुये 10,000 रुपये की चौथ ली थी और इसी दौरान उन लोगो ने दिनांक 5 अप्रैल को बिजलीघर से एक बूढी अम्मा के साथ मे धोखाधडी करते हुये उनके 11,500 रुपये व कुछ सामान एक चैन मय लाकेट एक जोडी सोने के कुन्डल चोरी कर लिये थे जिसको उन लोगो ने किसी अन्जान राहगीर को 9,500 रुपये में बेच दिया था, सामान को बेचने के बाद उन लोगो के पास में उस घटना से सम्बन्धित कुल 21,000 रुपये थे जिन्हें उन्होनें तीन हिस्सो में 7,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बाँट लिया था और रू0 6,000/- प्रति व्यक्ति के हिसाब से अपने वकील को अपने मुकदमों की पैरवी करने के लिये अपने खर्चे में से दे दिया था व उस घटना से सम्बन्धित प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये उन तीनो के पास से बरामद हुए है । तमंचा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि वह लोग तंमचा व कारतूस लोगो को डराने व धमकाने के लिये अपने पास में रखते है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!