Friday , 7 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra news @ 1 PM on 13th December, Farmer Protest #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news @ 1 PM on 13th December, Farmer Protest #agra

आगरालीक्स… आगरा में मौसम खुशनुमा, किसानों का आंदोलन, यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.

शाह के घर धरना देने जाते आप के विधायक हिरासत में

गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने जा रहे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। आप के विधायकों ने शनिवार को इसके लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली थी। हिरासत में लिए गए आप विधायकों में राधव चड्ढा, ऋतुराज, कुलदीप कुमार और संजीव शामिल हैं।

फर्जी टीआरपी मामले में गिरफ्तारियां

फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने आज सुबह रिपब्लिकन टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया है। हंसा रिसर्च के अधिकारी नितिन देवकर की शिकायत के बाद छह अक्टूबर को फर्जी टीआरपी मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब तक इस केस में मुंबई पुलिस 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

डाक्टर कफील की दुश्वारी बढ़ी

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हाईकोर्ट द्वारा डा. कफील की एनएसए के तहत नजरबंदी को खारिज करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।  ड़ा. कफील को भड़काऊ बयान देने के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत नजरबंद किया गया था। योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि डा. कफील पर बेहद गंभीर आरोप है। इसलिए उनकी नजरबंदी को खत्म करना अनुचित है।

पाक में महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा तोड़ी

लाहौर किले में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़ की गई। जून 2019 में इस प्रतिमा का अनावरण किए जाने के बाद यह दूसरा अवसर है, जब 19वीं सदी के सिख राजा महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इस घटना के बाद उस परिसर को बंद कर दिया गया है, जहां यह कांस्य प्रतिमा लगी है।

म्यूजिम में रखा जाएगा हिटलर का मगरमच्छ

जर्मनी के विश्वप्रसिद्ध तानाशाह हिटलर के मगरमच्छ सैटर्न के मरने के बाद प्रदर्शन के लिए रूस के एक संग्रहालय में रखा जाएगा। इस मगरमच्छ की इसी वर्ष 22 मई को मास्को के चिड़ियाघर में मौत हो गई थी। यह हिटलर का पालतू मगरमच्छ था, जो द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद ब्रिटिश सैनिकों को बर्लिन में मिला था तथा बाद में इसे मास्को के चिड़याघऱ में रखा गया था।    

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Weather Forecast for 7th February 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में गलन भरी सर्दी से लोग सुबह...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 7th February 2025#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..7 फरवरी का प्रेस रिव्यू यूपी में छोटे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Bhoomi Pujan of construction of huge Radharani temple in Runkata, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में इस जगह बन रहा राधारानी का विशाल मंदिर. 11 हजार...

बिगलीक्स

Agra News: Man dies in police post in Agra, angry people create ruckus, road jammed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चौकी के अंदर मौत. पूछताछ के लिए ले गए थे...