आगरालीक्स.. एसएन, आगरा के पूर्व प्राचार्य के बेटे आरएमएल, दिल्ली में जूनियर डॉक्टर थे, डेंगू से निधन, डब्ल्यूएचओ, हर 10 वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होगा.
एसएन के पूर्व प्राचार्य डॉ एनसी प्रजापति के बडे बेटे डॉ प्रांशु प्रजापति आरएमएल, दिल्ली से नेत्र रोग में पीजी कर रहे थे, तबीयत बिगडने पर उन्हें आरएमएल दिल्ली में भर्ती किया गया। उन्हें डेंगू के साथ ही कई और भी संक्रमण थे, उनका निधन हो गया है।
दुनिया का हर 10 वां व्यक्ति होगा संक्रमित
डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि ऐसे ही हालात रहे तो भविष्य में दुनिया में हर 10 वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित होगा। यानी मौजूदा संक्रमण से 20 गुना ज्यादा लोग संक्रमित होंगे। डब्ल्यूएचओ के आपात कार्यक्रम के प्रमुख डाक्टर माइकल बियान ने कहा है कि ये आंकडे गांव से शहरों तक अलग हो सकते हैं, लेकिन इसका स्पष्ट मतलब यह है कि दुनिया की अधिकांश आबादी संक्रमण के जोखिम में आ चुकी है।