आगरालीक्स…आगरा में 11 और स्टूडेंट वापस लौटे तो वहीं जूता कारोबारी का बेटा पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में अरेस्ट. दो सॉल्वर पकड़े तो शहर में एक और सुसाइड..आगरा में 5 मार्च की 10 बड़ी खबरें संक्षेप में पढ़ें.
- आगरा के लिए शनिवार को बड़ी राहत की खबर आई. यूक्रेन में फंसे आगरा के 11 और बच्चे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं. इससे अब तक चिंता में अपने दिन गुजार रहे उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है. हालांकि आगरा के अभी 10 लोग वापसी के इंतजार में फंसे हुए हैं.
- आगरा में कृषि विभाग के टेक्नीशियन पद के लिए हुई आनलाइन परीक्षा में पुलिस ने सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने दोनों को एत्मादपुर क्षेत्र स्थित देव कॉलेज से अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
- आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप—स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सीलिंग के दौरान नहीं बुलाया गया प्रत्याशी व एजेंट को. हाईकोर्ट में दायर की याचिका…
- मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 14.34 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
- 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री मोनिका बेदी ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया. वह अपने दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल के स्मारक में पहुंची. यहां वे करीब आधा घंटे तक रहीं.
- आगरा में बीते 24 घंटे में 3906 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 2 नये कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान आगरा में 22 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
- आगरा के थाना हरीपर्वत में जूता कारोबारी उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा चार मार्च 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने जूता कारोबारी के बेटे को शनिवार को अरेस्ट कर लिया।
- आगरा की विजय नगर कॉलोनी स्थित नवरंग मैरिज होम में शनिवार सुबह पहली मंजिल पर कमरे में युवक का पंखे पर लटका शव मिला है। पुलिस ने मैरिज होम में कमरे से शव को नीचे उतारा।
- आगरा में युवती फेरों पर अपने प्रेमी का इंतजार करती थी लेकिन वह नहीं आया, प्रेमी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
- आगरा में दो साल की बच्ची के इलाज में लापरवाही के आरोप पर कोर्ट ने सरकार नर्सिंग होम, साइंटिफिक पैथोलाजी लैब के संचालक सहित पांच चिकित्सकों पर परिवाद दायर करने के दिए आदेश।