आगरालीक्स…आगरा में पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में जूता कारोबारी के बेटे को जेल तो पुलिस ने तस्कर भी पकड़े और चोर भी. छात्रा के साथ गैंगरेप तो ट्रैक पर युवती का शव मिला…पढ़ें 6 मार्च को आगरा की 10 प्रमुख खबरें
- आगरा में एफएसडीए की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटकों ने शिकायत की थी कि होटल चिली चटकारा और होटल रिट्रीट में साफ सफाई नहीं है। पर्यटकों की शिकायत मिलने पर टीम को जांच करने के लिए दोनों होटलों में भेजा गया।
- आगरा का हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला जूता कारोबारी के बेटे 16 मार्च तक जेल भेजा। बीएमडब्ल्यू की जब्त, पत्नी ने शादी की पहली रात पर पर अप्राकृतिक कृत्य करने, स्कूल के दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध के आरोप।
- आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला, युवती ब्लैक कलर की शर्ट और रेड कलर का लोअर जिस पर ब्लू कलर की छींट हैं वह पहने हुए है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
- बल्केश्वर नंदगांव और कमला नगर बरसाना धान के रूप में सजेगा। जहां राधा रानी की सखियां और श्रीकृष्ण बलराम व ग्वालों संग होली की धूम मचाएंगे। 17 मार्च को श्रीकृष्ण बलराम की शोभायात्रा बल्केश्वर मदादेव मंदिर से व राधारानी का डोला कावेरी मंदिर कमला नगर से प्रारम्भ होकर बरसाने की बाखर की रूप में सजे कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचेगा।
- आगरा में एसटीएफ को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने आगरा के वाटर वर्क्स के यमुना पुल से तीन तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 18.980 किलो ग्राम चरस बरामद की है. इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 94 लाख रुपये हैं.
- आगरा में बीते 24 घंटे में 4324 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से सिर्फ एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. इसके अलावा बीते 24 घंटे में 8 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब केवल 13 कोरोना मरीज हैं.
- रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा कम हुआ है. रविवार को यह 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के आभूषण, अवैध असलाह व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं.
- ब्रज में होली का उल्लास धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। ब्रज में होली का हर रंग देखने को मिल रहा है। रविवार को गोकुल धाम स्थित रमणरेती आश्रम में लड्डू होली, लठामार होली, फिर फूलों की होली और फलों की होली खेली गई।
- आगरा में रविवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है. कॉलेज से यूनिवर्सिटी फार्म भरकर घर जा रही एक छात्रा के साथ आटो में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. यही नहीं छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे एफएच मेडिकल कॉलेज के पास फेंक दिया गया. छात्रा कालिंदी बिहार रोड स्थित कॉलेज में बीकॉम की छात्रा हे.