आगरालीक्स…आगरा में छात्रा के साथ गैंगरेप. अश्लील वीडियो बनाकर मेडिकल कॉलेज के पास फेंका…
आगरा में रविवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है. कॉलेज से यूनिवर्सिटी फार्म भरकर घर जा रही एक छात्रा के साथ आटो में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. यही नहीं छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे एफएच मेडिकल कॉलेज के पास फेंक दिया गया. छात्रा कालिंदी बिहार रोड स्थित कॉलेज में बीकॉम की छात्रा हे.

छात्रा टूंडला की रहने वाली है. रविवार सुबह वह कॉलेज में यूनिवर्सिटी फार्म भरने के लिए आई थी. दोपहर एक बजे वज कॉलेज से वापस टूंडला जाने के लिए आटो में बैठी. छात्रा के अनुसार आटो चालक समेत दो और युवक आटो में बैठै हुए थे. एत्मादपुर थाना क्षेत्र में चालक ने आटो को बुढ़िया के ताल की ओर मोड़ दिया. आरोप है कि आटो में सवार चालक समेत तीनों युवकों ने खेत में ले जाकर युवती के साथ बारी—बारी से रेप किया. यही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने छोड़कर भाग गए. छात्रा ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन छात्रा को लेकर टूंडला थाने पहुंचे जहां पूरी जानकारी पुलिस को दी गई.
छात्रा ने बताया कि तीन आरोपियों में से एक के हाथ पर भूरा यादव लिखा हुआ है. सामने आने पर वह तीनों को पहचान लेगी. पुलिस का कहना है कि छात्रा को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा है.