आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्विमिंग पूल में नहाने गए बच्चे का शव बोरे में बंद मिला, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: 10 year old went to Swimming pool, Dead body found in field#Agra ) ( सांकेतिक फोटो)
आगरा के खंदौली क्षेत्र के पुरा लोधी में बुधवार को 10 साल का किशन घर से स्विमिंग पूल में नहाने की कह कर गया था, पास में ही स्विमिंग पूल है। किशन काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों के अनुसार, किशन के घर न आने पर स्विमिंग पूल संचालक के पास गए। उसने बताया कि कोई बच्चा स्विमिंग पूल में नहाने के लिए नहीं आया है।
बोरे में बंद मिला शव
परिजनों के साथ ही गांव के लोग किशन की तलाश में जुटे थे। शाम को गांव के ही पास खेत में किशन का शव मिला, शव बोरे के अंदर था। बालक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे मौत का कारण पता चल सके।