आगरालीक्स… यूपी में आज से हो गई मानसून की एंट्री.. आगरा में अभी प्री मानसून की बारिश, 48 घंटे में 66mm बारिश, जानिए कब से बरसेंगे मानसून के मेघ
यूपी में बुधवार से मानसून की एंट्री हो गई है. इसकी आधिकारिक जानकारी imd लखनऊ की और से दी गई है. मानसून सोनभद्र की ओर से दाखिल हुआ है. इसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग सोनभद्र, वाराणसी और गाजीपुर में मानसून की बारिश हुई है.
आगरा में प्री मानसून की दो दिन में 66 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। बुधवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई लेकिन बारिश नहीं हुई है। मंगलवार शाम और देर रात 24 घंटे में 39 एमएम बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।आगरा में मानसून की बारिश 30 जून से हो सकती है.
कल से बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में कल यानी 19 जून से बारिश के आसार हैं, 24 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान आगरा में झमाझम बारिश होगी।