आगरालीक्स…आगरा में अचानक बदला मौसम का मिजाज. किसानों और मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, तेज बारिश के साथ तूफान और ओले…
आगरा में मौसम का मिजाज आज शाम से अचानक बदल गया है. बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई हैं. आगरा के फतेहपुर सीकरी और पिनाहट में तो मौसम एकदम बदल गया. यहां शाम को तूफान के साथ बारिश होने लगी. थोड़ी ही देर में बारिश तेज हो गई और ओले भी पड़े. इसी बीच तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी. लाल दरवाजा स्थित एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी जिसके कारण मंदिर का गुम्बद गिर गया.
आकाशीय बिजली गिरने से कई किसानों के झुलसने की भी ख्बार हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खेतों पर तैयार खड़ी तिलहन, चना, मटर आदि की फसल भी नष्ट हुई हैं. किसानों को काफी नुकसान हुआ है. उधर अचानक आई बारिश के कारण कैला देवी की पदयात्रा कर रहे लोगों को भी काफी परेशानी हुई. उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए पांडालों में खुद को सुरक्षित किया.

आगरा में मौसम फिर से बदलने लगा है. आज शाम से इसका असर दिखाई दिया जब अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. गुरुवार से 5 दिन हर रोज बारिश, बादल छाने और तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. इसका असर तापमान पर होगा. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है.