आगरालीक्स ….बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो रही हैं, आगरा में सीबीएसई की 32 और यूपी बोर्ड की 163 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी।

आइसीएससीई की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है। 13 स्कूलों के 10 वीं के 1500 और 12 वीं के एक हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। सीबीएसई के 153 स्कूल हैं, इन स्कूलों के 10 वीं के 15939 और 12 वीं के 14602 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।
यूपी बोर्ड की 163 केंद्रों पर परीक्षा
वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षा 163 केंद्रों पर होगी, 10 वीं के 67185 और 12 वीं के 126536 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।