Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 110 cameras are keeping an eye on every vehicle in Agra 24 hours, challans are being made automatically….#agranews
बिगलीक्स

Agra News: 110 cameras are keeping an eye on every vehicle in Agra 24 hours, challans are being made automatically….#agranews

292

आगरालीक्स….जरा संभलकर, आगरा में हर गाड़ी पर 24 घंटे नजर रखे हुए हैं 110 कैमरे. सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट क्रॉसिंग के हो रहे आटोमेटिक चालान

स्मार्ट सिटी ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई और अत्याधुनिक पहल की शुरुआत की है। अब शहर में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आइटीएम एस के तहत शहर भर में 110 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरे लगाए गए हैं, जो चालकों के सीट बेल्ट लगाने की स्थिति को स्वतः पहचानकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1000 रुपए का ई-चालान जारी करेंगे।

नागर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आइटीएम एस सिस्टम के अंदर जो कैमरे पूर्व में लगाए गए थे उनसे ई-चालान जेनरेट होंगे। प्रायोगिक तौर पर इसे चालू किया जा चुका है तथा शुक्रवार से यह सिस्टम विधिवत कार्य करने लगेगा। कैमरा से खींचा गया फोटो ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा जहां से चालान संबंधित वाहन चालक तक पहुंचेगा। यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक है और इसमें किसी तरह की अतिरिक्त संसाधन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अभी तक एआई के माध्यम से हेलमेट न लगाने,ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट को क्रॉस करने , गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवर स्पीड में इस तकनीक का प्रयोग चालान करने के लिए किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में आगरा नगर निगम पहली बार इस तकनीक का प्रयोग कर सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ उपयोग में लाने जा रहा है।

सड़क सुरक्षा और चोटों में कमी
सीट बेल्ट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और मौतों की संभावना को 45% तक कम किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य शोध संस्थानों के अनुसार, सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों और यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने या मौत का जोखिम कई गुना अधिक होता है। इस नई पहल से दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली चोटों और मृतकों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

एआई सिस्टम की कार्यप्रणाली
आइटीएम एस के तहत लगाए गए 110 एआई एनालिटिक्स कैमरे

हाई डेफिनिशन फुटेज के माध्यम से गाड़ियों में बैठे चालकों और यात्रियों की स्थिति का विश्लेषण ये कैमरे करते हैं। जैसे ही कोई चालक या यात्री बिना सीट बेल्ट के पाया जाता है, कैमरा तुरंत उस गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करता है और स्वचालित रूप से चालान जारी कर देता है।

दूसरे शहरों के लिए बन सकती है मिसाल
आगरा नगर निगम की यह पहला देश के अंदर शहरों के लिए एक मिसाल बन ने के साथ ही पूरे देश में सड़क सुरक्षा को एक नई दिशा दे सकती है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीट बेल्ट लगाने की आदत को बढ़ावा देने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि इससे जान-माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह पहल आधुनिक तकनीक का उपयोग करके शहर को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस पहल का समर्थन करें और यातायात नियमों का पालन करें।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!