आगरालीक्स…. आगरा में हॉस्पिटल, लैब, क्लीनिक ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है तो बंद कराए जाएंगे। जानें आगरा में कितने हॉस्पिटल और क्लीनिक।

आगरा के सीएमओ कार्यालय में हॉस्पिटल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और लैब का पंजीकरण होता है। हर साल पंजीकरण को रिन्यू कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी सभी ने आवेदन पत्र जमा नहीं किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि आनलाइन आवेदन न करने वाले हॉस्पिटल और क्लीनिक को बंद कराया जाएगा। इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
आगरा का हाल
हॉस्पिटल 494
क्लीनिक 493
पैथोलॉजी लैब 170
डायग्नोस्टिक सेंटर 104
सैंपल कलेक्शन सेंटर 07
डायलिसिस सेंटर 01