Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 130 units of blood donated in Agra, 150 patients examined and medicines distributed in health camp…#agranews
आगरा

Agra News: 130 units of blood donated in Agra, 150 patients examined and medicines distributed in health camp…#agranews

214

आगरालीक्स…आगरा में 130 यूनिट किया रक्तदान, चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटी

महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के साथ संयुक्त रुप से अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 130 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 150 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं विकरण की गईं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जीएस धर्मेश, संरक्षक भगवान दास बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो सेवा की प्रेरणा दी उसका निर्वहन वैश्य समाज बखूबी कर रहा है। संरक्षक भगवान दास बंसल ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिवरि में 100 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया, जिन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों का संगठन द्वारा निसुल्क ऑपरेशन भी कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अमिल मित्तल, विनोद सिंघल, देवेन्द्र गोयल, दीपक मंगल, अनुज गोयल, अनिल मित्तल, राकेश मंगल, राकेश गोयल, मोहनलाल बंसल, राम निवास गर्ग, पवन गोयल, अशोक कुमार गर्ग, संजीव मित्तल, कृष्ण कुमार गोयल, केशव प्रसाद अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, मुकेश गोयल, विनोद सिंघल, संतोष कुमार मित्तल, अनुज गोयल, मनोज सिंघल, विशम्भर बंसल, जुगनु गोयल, देवेन्द्र गोयल, मनीष गर्ग, मुकेश कुमार मित्तल, सतीश गर्ग, दीपक मंगल, राजकुमार गोयल, भिक्की लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में 140 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा पांच से बाहरवीं तक के समाज के लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 22 सितम्बर को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!