आगरालीक्स…कैसे बनेगा श्राद्धपक्ष में भोजन, आगरा में सोमवार और मंगलवार को पीएनजी गैस नहीं आएगी. लोग परेशान. जानें कौन—कौन से एरिया में सप्लाई रहेगी बंद
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>इस समय पितृपक्ष चल रहे हैं और तिथियों के हिसाब से श्राद्ध तर्पण किया जा रहा है लेकिन लोगों के लिए परेशानी इस बात की है कि सोमवार और मंगलवार को पीएनजी गैस की सप्लाई नहीं होगी। आगरा में गेल इंडिया द्वारा पीएनजी की सप्लाई घरों में की जा रही है, बड़ी संख्या में कॉलोनियों में पीएनजी से ही घर का खाना बनता है और एलपीजी की जगह पीएनजी की सप्लाई हो रही है। शास्त्रीुपरम क्षेत्र में गेल इंडिया लिमिटेड की लाइन ‘शिफ्ट की जानी है, सिकंदरा क्षेत्र में पीएनजी की लाइन का वाल्व बंद कर ‘शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>26 घंटे बाधित रह सकती है सप्लाई
पीएनजी की लाइन ‘शिफ्ट करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक पीएनजी की सप्लाई बाधित रह सकती है। इससे 50 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। इसके साथ ही छह सीएनजी स्टेशन भी प्रभावित हो सकते हैं।
इन कॉलोनियों के 50 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
पीएनजी की लाइन बाधित होने से कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, बिचपुरी, पश्चिमपुरी, पथौली सहित कई कॉलोनियों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित रह सकती है।