Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: 132 projects ready for GBC in Agra. DM gave strict instructions not to delay the project at any level…#agranews
आगरा

Agra News: 132 projects ready for GBC in Agra. DM gave strict instructions not to delay the project at any level…#agranews

184

आगरालीक्स…आगरा में जीबीसी के लिए 132 प्रोजेक्ट तैयार. डीएम ने प्रोजेक्ट को किसी भी स्तर पर लंबित न करने के दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत एमओयू / जीबीसी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत हुए कुल एमओयू तथा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) हेतु तैयार प्रोजेक्ट्स की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई, संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद में 132 प्रोजेक्ट “रेडी टू जीबीसी” हैं, तथा उद्यान विभाग के 14 प्रोजेक्ट, टूरिज्म डिपार्टमेंट के 06, कॉपरेटिव विभाग के 09 एमओयू प्रोजेक्ट एक सप्ताह में जीबीसी हेतु तैयार हो जाएंगे।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग तथा संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए कि इन्वेस्टर से समन्वय कर प्रोजेक्ट आगे बढ़ाए तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट दें। बैठक में इन्वेस्टरों को जमीन उपलब्ध कराने संबंधी प्रकरणों में एडीएम प्रशासन से मिलकर प्रभावी निस्तारण कराएं उन्होने कहा कि जिन इन्वेस्टर्स को जमीन उपलब्ध हो गयी है, उन इन्वेस्टर्स से समन्वय स्थापित कर उद्योग स्थापित करायें। प्रोजेक्ट किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए, जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर से समन्वय कर एमओयू प्रोजेक्ट को “रेडी टू जीबीसी” करने में आ रही समस्या को चिह्नित कर उनका डाटा बेस तैयार कर प्रभावी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जीबीसी की समीक्षा हेतु आगामी बैठक 16 नवंबर को करने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम को पत्र प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आगामी बैठक तक जीबीसी के लिए इन्वेस्टर्स से सम्पर्क करें एवं उनको जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रोजेक्ट्स में हुई भौतिक प्रगति से अवगत कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार,संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!