आगरालीक्स….आगरा में 1658 लोगों की जांच में नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव. जानिए अब कितने हैं आगरा में कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन का अपडेट देखें
आगरा में कोरोना लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है. हालांकि कोरोना पॉजिटिव अभी भी लगातार मिल रहे हैं लेकिन राहत की बात ये है कि इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. प्रशासन ने बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1658 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमं से एक भी नया कोरोना केस आगरा में नहीं मिला है. आगरा में फिलहाल 14 कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.