आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज दोपहर दो बजे से राम बारात निकलेगी, कहां कर सकेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन, 110 झांकी और 11 बैंड, रूट डायवर्जन भी देखें। ( Agra News: 148 year old Shree Ram Barat today in Agra, Ram Barat route & Route Diversion#Agra )
148 साल पुरानी उत्तर भारत की प्राचीन रामबारात बुधवार को दोपहर दो बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होगी, पहले श्री गणेश की झांकी निकलेगी, झांकी निकलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शाम छह बजे प्रभु श्री राम और उनके चारों भाई लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे। रावतपाड़ा होते हुए प्रभु श्री राम का रथ रात 12 बजे बेलनगंज चौराहे पर पहुंचेगा, राम बारात मार्ग से होते हुए सुबह चार बजे जनकपुरी आयोजन स्थल कमला नगर में प्रभु श्री राम सुबह बारात लेकर पहुंचेंगे और अगले दिन 18 सितंबर यानी गुरुवार को जनकारी आयोजन होगा।
यहां से निकलेगी राम बारात
लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से 17 सितंबर को दोपहर दो बजे प्रभु श्रीराम की बारात शुरू होगी।
प्रभु श्री राम सहित चारों भाई शाम छह बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे
रामबारात लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से रावतपाड़ा, दरेसी नंबर एक, दरेसी नंबर दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, किनारी बाजार, सिटी स्टेशन रोड, छिली ईंट, फुलटटी बाजार, सेब का बाजार होते हुए झांकियां श्री मनकामेश्वर मंदिर वाले मार्ग पर पहुंच जाएंगी और प्रभु श्री राम सहित भाईयों के रथ जनकपुरी आयोजन स्थल कमला नगर में सुबह 18 सितंबर को प्रभु श्री राम बारात लेकर पहुंचेंगे
आज दोपहर दो बजे से श्री राम बारात के लिए बदला गया रूट
बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे तक नहीं जाएगा, ये सभी वाहन चक्की पाट छीपीटोला होकर जाएंगे
सदर भटटी एवं मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएगा, ये सभी वाहन हींग की मंडी मोती कटरा या सदर भटटी ढाकरान होकर जाएंगे
हाथीघाट से दरेसी नंबर दो व तीन रवातपाड़ा की तरह कोई भी वाहन नहीं जाएगा
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूडी चौराहे के पास बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा
10 हजार से एक करोड़ तक पहुंचा राम बारात का खर्चा
श्री रामलीला और रामबारात का आयोजन 1885 में शुरू हुआ था, 1940 में रामलीला आयोजन में करीब 10 हजार रुपये का खर्चा आता था, अब रामलीला और श्री रामबारात आयोजन में करीब एक करोड़ रुपये का खर्चा होता है इसके लिए कमेटी से जुड़े सदस्य और स्थानीय लोग सहयोग करते हैं।
श्री राम बारात में ये होगा
110 झांकियां इसमें 12 ज्योर्तिलिंग, आपरेशन सिंदूर की झांकी भी होगी
11 बैंड