Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Agra News: 15 feet tall statue of Govardhan Maharaj made in Mahalaxmi temple Balkeshwar, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 15 feet tall statue of Govardhan Maharaj made in Mahalaxmi temple Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजा. 15 फुट लंबी बनाई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा. कल सुबह विसर्जन

महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में हुआ गोवर्धन पूजन
यमुना के तट पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर बुधवार को गोवर्धन महाराज के जयघोष गूंजते रहे। गोबर से बनाई गई गोवर्धन महाराज की आकर्षक प्रतिमा का पूजन कर परिक्रमा लगाई। यह प्रतिमा 15 फुट लंबी थी। महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया। ब्रज के लोकगीतों पर श्रद्धालु थिरके-श्री गोवर्धन महाराज, जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो। इस अवसर पर महालक्ष्मी देवी का मनमोहक श्रंगार किया गया और फूलबंगला सजाया गया। जिनके दर्शनों को देर रात तक श्रद्धालु आते रहे।

सीओ हरीपर्वत मयंक तिवारी, थाना प्रभारी विपिन गौतम ने आरती उतारी। पूजन करने वालों में मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर, महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, डॉ एसपी सिंहःआनंद शर्मा, मनोज, बाबी, विनोद राठौर, अशोक, श्याम, अनिल, विशाल, विमल, ममता सिंघल आदि प्रमुख थे। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को सुबह 8 बजे किया जाएगा।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 17th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A meeting was held with EV dealers in RTO, these instructions were given…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईवी डीलर्स को आरटीओ से मिली चेतावनी. ईवी वाहन स्वामियों...

आगरा

Cricket Stadium built under the aegis of Chhatrapati Shivaji Maharaj Sports Complex at Shanti Niketan Public School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन. शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में...

आगरा

Agra News: 75 couples got married in Bhimnagari ceremony. Dowry-free marriage was conducted as per Buddhist rituals…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी समारोह में 75 जोड़े हुए एक दूसरे के. बौद्ध...

error: Content is protected !!