आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को दी गई बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग। ( Agra News : BLS training to MBBS Batch 2024 students#Agra )
एसएन के एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।एसएनएमसी आगरा के एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से यूजी अकादमिक समिति के अध्यक्ष डॉ. दिव्या श्रीवास्तव द्वारा सीबीएमई पाठ्यक्रम के फाउंडेशन कोर्स के तहत किया गया था। डॉ. अर्चना अग्रवाल, नोडल अधिकारी, स्किल लैब और आचार्य, एनेस्थीसिया विभाग ने संसाधन संकाय की अपनी टीम के साथ कार्यशाला का संचालन किया, जिसमें डॉ. योगिता द्विवेदी, आचार्य, जिन्होंने सीपीआर के पीछे के विज्ञान पर बात की, डॉ. अर्पिता सक्सेना, सह आचार्य, जिन्होंने एईडी के उपयोग और चोकिंग पर व्याख्यान दिया और डॉ. दीपिका चौबे, सहायक आचार्य, जिन्होंने बीएलएसकार्यशाला का सारांश दिया और पुतलों पर छात्रों के छोटे समूहों में व्यावहारिक प्रशिक्षण में मदद की। फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. श्वेता, डॉ. कल्पना, डॉ. पंकज, डॉ. कृष्णा, डॉ. विनोद और डॉ. लवज्योत व एनस्थिसिया विभाग से डाॅ श्रेयश, डाॅ अभिषेक और पैरामेडिकल स्टाफ से गौरांश, आदि ने योगदान दिया। 2019 से यूजी छात्रों के लिए यह लगातार छठी बीएलएस कार्यशाला हर वर्ष आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के अंत में छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।