आगरालीक्स ….आगरा में स्कूलों की छुटटी के समय जाम नहीं लगेगा, जहां जाम लगता है वहां 15 पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।

आगरा में वजीरपुरा रोड पर सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स, सेंट फेलिक्स, गायत्री पब्लिक स्कूल की छुटटी के साथ होती है। दोपहर 12 से दो बजे तक जाम लगा रहता है। वहीं, एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्रों की भी छुटटी दोपहर में होती है। जाम में स्कूल के बच्चे फंस जाते हैं। गर्मी में जाम से लोगों का बुरा हाल हो जाता है।
उल्टी दिशा में नहीं आएंगे वाहन
छुटटी के समय जाम लगने का एक बड़ा कारण उल्टी दिशा में वाहनों का आवागमन है, इसके लिए पुलिस सख्ती करेगी। किसी भी वाहन को उल्टी दिशा में नहीं जाने दिया जाएगा।
भारी वाहनों पर रोक, 15 पुलिस कर्मी तैनात
एडिशनल डीसीपी यातायात, अरुण चंद्र का कहना है कि टीएसआई सहित 15 पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। ये छुटटी के समय तैनात रहेंगे। स्कूल में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए भी बात की जाएगी। छुटटी के समय किसी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।