आगरालीक्स…Agra News: आगरा में देसी पाइप गन में गिलास फंसा कर धमाका करने से किशोर की मौत। गिलास के टुकड़े दिल के पास सीने में घुसे, कुछ ही देर में मौत। ( Agra News: 17 year old died due to Pipe Gun fire with Glass#Agra )
आगरा के किरावली के अभुआपुरा के रहने वाले रविंद्र सिंह का हलवाई का काम है। उनका 17 साल का बेटा आकाश बघेल बुधवार रात को गोवर्धन पूजा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाईपास रोड पर स्थित राजा कोल्ड स्टोर पर गया था।
पाइप गन में गिलास लगाकर किया धमाका, गिलास के टुकड़े सीने में घुसे
राजा कोल्ड स्टोर के पास आतिशबाजी हो रही थी, आकाश के एक दोस्त ने देसी पाइप गन में गिलास फंसाने के बाद धमाका किया, गंधक पुटाश के तेज धमाके से गिलास के टुकटे टूट गए और तेज स्पीड से गिलास का एक टुकड़ा पास में खड़े आकाश के सीने में लगा, आकाश वहीं गिर गया। खून से लथपथ आकाश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से एसएन रेफर कर दिया, एसएन में डॉक्टरों ने आकाश को म्रत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम में मिला धातु का टुकड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के परिजनों को समझाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में दिल के पास धातु का टुकड़ा मिला है। पूछताछ में सामने आया है कि पाइप गन में गिलास फंसाकर धमाका करने से हादसा हुआ है।