आगरालीक्स…आगरा में फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीज. 72 घंटे में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है. तीन दिन के अंदर आगरा में 19 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. आज फिर 7 नये कोरोना मरीज मिले हैं. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में 658 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 7 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इस दौरान 3 मरीज ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 23 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

विदेशी और वृद्ध मिल रहे संक्रमित
बता दें कि तीन दिन के अंदर आगरा में 19 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से आगराके एक होटल में ठहरे विदेशी दंपत्ति और बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि आगरा में अब तक 2713853 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिनमें से अब तक 36490 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि इनमें से 36002 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक 465 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.