आगरालीक्स…Agra News : आगरा में हाईरिस्क प्रेग्नेंसी महिलाएं की जा रहीं चिन्हित. ( Agra News : 1915 high risk pregnancy case identify in Agra #Agra )
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शहरी व ग्रामीण) माह नवम्बर की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा में बताया गया कि एएनसी लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 58 हजार 814 महिलाओं को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 826 महिलाओं को सीवीअर, एनीमिया तथा 1915 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में चिन्हित किया गया है, उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि उक्त चिन्हित महिलओं को आशा व एएनएम के माध्यम से उन पर निगरानी रखें और आवश्यक दवाओं के साथ साथ टीकाकरण भी कराया जाना सुनिश्चित करें।
17 आशाएं होंगी कार्यमुक्त
आशाओं के द्वारा किये गये कार्यों तथा उन्हें दिये जाने वाले मानदेय की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में विकास खण्ड बरौली अहीर, बिचपुरी तथा अकोला क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हैं, जहां आशाओं का औसतन मानदेय क्रमशः 6072, 5965, 9117 का भुगतान किया गया है। 08 विकास खण्डों में आशाओं का औसतन भुगतान 05 हजार से ऊपर है तथा विकास खण्ड पिनाहट में सबसे कम 4534 का भुगतान प्रति आशा किया गया है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी एमओआईसी को निर्देश दिए गये कि किसी भी स्तर पर आशाओं के मानदेय भुगतान के प्रपत्र लम्बित नहीं होने चाहिए साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित उन सभी योजनाओं की भी जानकारी दी जाए, जिसको करने से वह अपने मानदेय में बढोत्तरी करें साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग को भी उनके कार्यों का लाभ मिले। बैठक में बताया गया कि अर्बन पीएचसी में सभी 30 अर्बन पीएचसी के अन्तर्गत कार्यरत 594 आशाओं को औसतन भुगतान 6000 से अधिक किया जा रहा है, साथ ही एमओआईसी स्लाम नगर ने बताया कि स्लाम नगर में कार्यरत सभी 17 आशाओं द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया जाता है न ही वह फोन उठाती हैं और न ही वह पीएचसी स्तर पर की जाने वाली बैठकों में भाग लेती हैं, जिसके कारण टीकाकरण कार्यक्रम बाधित होता है, सभी 17 आशाओं को कार्यमुक्त किया जाए।