आगरालीक्स….Agra News : आगरा में फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल व मॉडल दो घंटे कमरे में डिजिटल अरेस्ट, बच्चों के अपहरण की रकम और मनी लाड्रिंग का पास बैंक खाते में आने की बात कहकर ट्रांसफर कराए 99 हजार रुपये। ( Agra News : Agra’s Miss Femina west Bengal 2017 digital arrest for two hour#Agra )
आगरा के मानस नगर शाहगंज की रहने वाली शिवांकिता दीक्षित 2017 में फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रह चुकी हैं। अभी वे मॉडलिंग कर रही हैं और मेकअप आर्टिस्ट हैं। मंगलवार शाम चार बजे शिवांकिता के पास व्हाटस एप पर फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से जारी सिम से खोले गए खाते में बच्चों को किडनैप करने और मनी लाड्रिंग के पैसे खाते में ट्रांसफर होने की बात कही।
दो घंटे कमरे में रहीं डिजिटल अरेस्ट
सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनकी मदद करना चाहते हैं वे जानते हैं कि यह शातिरों ने किया है। उन्होंने कहा कि कमरा बंद कर लें और किसी को ना बताएं, इसके बाद वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल में पीछे पुलिस की वर्दी में लोग दिखाई दे रहे थे। उनसे कहा कि तुम्हारी सिम से एचडीएफसी बैंक दिल्ली में खाता खोला गया है, दो दर्जन बच्चों को किडनैप कर पैसे ट्रांसफर कराए गए हैं। साइबर ठगों ने करीब दो घंटे कमरे में बंद रखा, इस दौरान बातों लेकर एकाउंट से 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। दो घंटे बाद जब वे कमरे से बाहर निकली तो अपने पिता संजय दीक्षित को बताया, उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी है।