आगरालीक्स…. आगरा में मिट्टी में मिला दी गई दो हजार लीटर शराब, जानें क्या है कारण.

आगरा पुलिस अवैध तरीके से शराब ले जाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। हरियाणा दिल्ली से बड़ी मात्रा में कार से शराब लेकर आते हैं। पुलिस ने अलग अलग 18 मामलों में करीब दो हजार लीटर शराब जब्त की थी, जब्त की गई शराब को नष्ट किया जाता है। इसी भी एक प्रक्रिया होती है।
तीन थाना क्षेत्रों में नष्ट की गई शराब
पुलिस ने जब्त की शराब को एक गडढे में उडेल दिया, इस तरह तीन थाना क्षेत्रों में करीब दो हजार लीटर शराब नष्ट कर दी गई। इसमें से देशी और अंग्रेजी शराब सहित 815 लीटर शराब को थाना बाह पुलिस टीम एवं 25 प्रकरणों में बरामद कुल 857 लीटर शराब को थाना मन्सुखपुरा पुलिस टीम व 18 प्रकरणों में बरामद कुल 300 लीटर शराब को थाना पिनाहट पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया।