आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में पति पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले, एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। ( Agra News : 21 year old Man & his wife found dead in room in Agra #Agra )
आगरा के डौकी के गांव नरि कांकर के रहने वाले 21 साल के लवकुश की एक साल पहले 20 साल की पिनाहट की रहने वाली राखी के साथ शादी हुई थी। सोमवार रात को पति पत्नी ने खाना खाया और कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह काफी देर तक लवकुश और राखी कमरे से बाहर नहीं आए।
कमरे में फंदे पर लटके मिले पति पत्नी
काफी देर तक लवकुश और राखी कमरे से बाहर नहीं आए, इसके बाद परिजन उनके कमरे में गए। कमरे में लवकुश और राखी के शव फंदे पर लटके हुए थे, चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए। पुलिस जांच में जुटी है।