आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने बुजुर्गों का दर्द किया दूर, मिला आशीर्वाद. रामलाल वृद्धाश्रम में 210 वृद्धों का हुआ चेकअप. परामर्श के साथ दवाएं भी दीं…
किसी के घुटने में दर्द तो किसी के पेट की समस्या। सर्जन्स वीक के तहत गुरुवार को एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के सदस्य डाक्टर रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों को परामर्श और दवाएं देकर दर्द दूर किया तो उनका खूब आशीर्वाद मिला। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा मनाए जा रहे सर्जन्स वीक के तहत रामलाल वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर लगाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा, एसएन के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. अनंग उपाध्याय, डा. सुरेंद्र पाठक, डॉ. मयंक जैन, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मीनल गुप्ता और डॉ. उत्कर्ष ने 210 बुजुर्गों का रुटीन चेकअप किया। उन्हें परामर्श देने के साथ ही दवाएं भी दीं।
अपने बीच में एक साथ डॉक्टरों की टीम को देख बुजुर्गों भी खुश दिखाई दिए और बीमारी के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की। चिकित्सा शिविर में डॉ. करन रावत, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. जीजी सिंघल, डॉ. हरीष श्रीवास्तव, डॉ. जूही सिंघल, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. सरीन अग्रवाल, डॉ. रवि गोयल, ऋषि श्रीवास्तव, मनोज तिवारी मौजूद रहे।