आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की मौत, पति घायल
आगरा ग्वालियर हाइवे पर जौनई मोड़ के पास शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई. एक ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को चपेट में ले लिया. हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घ्ज्ञायल है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल को एसएन में भेजा गया है.
ग्राम प्रधान पुत्र अजय कुमार ने बताया कि बीरई गांव में रहने वाले हुब्बलाल सेना से रिटायर्ड हैं. शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीनेश को लेकर बाइक से आगरा गए थे. शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी. इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गइर् . घयल को एसएन भेजा गया.