आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि के 91 वें दीक्षांत समारोह के लिए 22 कमेटी गठित, 20 अगस्त को दीक्षांत समारोह। ( Agra News: 22 Committee for 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra)
दीक्षांत समारोह में अब एक महीने से कम का समय बचा है। ऐसे में विवि की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया है। दीक्षांत समारोह में होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए कमेटी गठित की गयी है।
आयोजन समिति का गठन कुलपति प्रो. आशुरानी की अध्यक्षता में गठित की गयी है। वहीं स्वागत और निमंत्रण समिति के संयोजक प्रो. संजय चौधरी, योग्यता निर्धारण समिति के प्रो. मनु प्रताप सिंह, मंच सज्जा के प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, अनुशासन समिति के प्रो. मनु प्रताप, भोजन व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. शरद चन्द्र उपाध्याय, कुलपति कार्यालय और अतिथिगृह व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, सभागार समिति के संयोजक प्रो. ब्रजेश रावत बनाए हैं।
इसके साथ ही शोभायात्रा समिति के संयोजक प्रो.संतोष बिहारी शर्मा, डिग्री एवं पदक निर्माण समिति के संयोजक प्रो. मनु प्रताप सिंह, सजीव प्रसारण समिति के संयोजक प्रो.अनिल गुप्ता, प्रिंटिंग समिति के संयोजक प्रो. बीपी सिंह, डिग्री वितरण समिति के संयोजक प्रो. मो. अरशद, सामाजिक सेवा कार्य समिति के संयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा, टैंट व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. बिन्दु शेखर शर्मा बनाए गए हैं। पोशाक व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. अर्चना सिंह, वार्षिक प्रगति समिति के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर, खेलकूद समिति के संयोजक डॉ. अखिलेश सक्सेना, मीडिया समिति के संयोजक प्रो. बीएस शर्मा, परिसर विकास समिति के प्रो. अनिल गुप्ता, विशेष कार्यक्रम समिति के प्रो. अर्चना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और प्राथमिक विद्यालय भेंट-सम्मान समिति के संयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा बनाए गए हैं।