आगरालीक्स …..Agra News: आगरा में युवक युवती ने एक दूसरे का हाथ थाम कर यमुना में लगाई छलांग, छलांग लगाने से पहले मामा को फोन किया कहा, दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं। ( Agra News: 23 year old Man jump in Yamuna with woman, Man dead body found#Agra )
आगरा के बटेश्वर बाह में यमुना पर बने पांटून पुल पर गुरुवार दोपहर 3.30 बजे बाइक से युवक पहुंचा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के साथ बाइक पर एक युवती भी थी वह हरे रंग के कपड़े पहने हुई थी। पुल पर बाइक खड़ी की, युवक और युवती ने एक दूसरे का हाथ थामा और यमुना में छलांग लगा दी। वहां मौजूद गोताखोर युवक और युवती को बचाने के लिए यमुना में कूद गए, युवक को यमुना से बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवती की तलाश की जा रही है, युवती कौन थी अभी यह पता नहीं चल सका है।
मामा को किया फोन, दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं
युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान 23 साल के गुलशन यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है, मूलरूप से वह नारखी फिरोजाबाद का रहने वाला था लेकिन 10 साल पहले मां की मौत हो जाने पर वह अपनी ननिहाल में गढ़ा गढ़सान, फिरोजाबाद में रह रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि गुलशन यादव ने पुल से छलांग लगाने से पहले अपने मामा श्याम यादव को फोन किया था कहा था कि दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं, बाइक पुल से ले जाना। उन्होंने उसे रोका तो फोन काट दिया दोबारा कॉल की तो फोन स्विच आफ था। गुलशन ने आईटीआई से कोर्स करने के बाद कुछ दिन पहले ही एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ज्वाइन की थी और नई बाइक दिलवाई थी उसका छोटा भाई भी ननिहाल में ही उसके साथ रह रहा था।