आगरालीक्स ….आगरा के बिल्डर के युवा बेटे की हार्ले डेविडसन बाइक फिसलने से मौत, कंपनी में हो गया था प्लेसमेंट, नवरात्र पर खरीदी थी पावर बाइक।
आगरा के कुंवर कॉलोनी, दीवानी निवासी बिल्डर अनुज सिंह के 24 साल के बेटे ऐश्वर्य राज सिंह ने दिल्ली से एमबीए किया था, उनकी एक कंपनी में नौकरी लग गई थी। गुरुग्राम में ट्रेनिंग चल रही थी।
नवरात्र पर खरीदी थी पावर बाइक
ऐश्वर्य राज सिंह ने नवरात्र पर पावर बाइक हार्ले डेविडसन खरीदी थी, बुधवार रात नौ बजे ऐश्वर्य राज सिंह की अपने पिता अनुज सिंह से बात हुई था। रात 9.30 बजे वह अपने एटा के रहने वाले दोस्त के साथ जा रहा था, दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे, फोर्टिस हॉस्पिटल के पास बाइक को मोड़ते समय स्लिप हो गई और डिवाइड से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद ऐश्वर्य राज सिंह और उसके दोस्त को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ऐश्वर्य राज सिंह को म्रत घोषित कर दिया, जबकि एटा का रहने वाला दोस्त गंभीर है।