आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स को बंधक बनाकर हिस्ट्रीशीटर पिंटू ने की थी लूट, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश अरेस्ट, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में 24 अक्टूबर को सिकंदरा में कर कुंज चौराहे पर पास स्थित सजल शर्मा के पीएस ज्वैलर्स पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी, ज्वैलर सजल शर्मा को बंधक बनाने के बाद पांच मिनट में ज्वैलरी और कैश लूट कर ले गए थे और ज्वैलर को शोरूम में ही बंद कर गए थे। शोर मचाने पर आस पास के दुकानदारों ने सजल शर्मा को बाहर निकाला था।
हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी, शुक्रवार सुबह सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, हिस्ट्रीशीटर अजय उर्फ पिंटू के पैर में गोली लगी है.
उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिंटू पर 25 हजार रुपये का ईनाम था, तीनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है।बदमाशों से ज्वैलरी और कैश भी बरामद किया गया है।