आगरालीक्स …आगरा के युवक की थार गाड़ी में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग, आज हो सकता है खुलासा, रूह कंपा देने वाला हत्याकांड।

आगरा के महुआखेडा निवासी 24 साल के धर्मवीर यादव एसएससी की तैयारी कर रहा था, घर से कोचिंग 12 किलोमीटर दूर है इसलिए वह कई बार कोचिंग में ही रुक जाता था। शुक्रवार रात को वह घर से यह कह कर गया था कि रात में कोचिंग पर ही रुकेगा, उसकी रात 10 बजे मां चंद्रवती से बात हुई, उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। शनिवार सुबह शनिवार सुबह फिरोजाबाद से फतेहाबाद रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर एक गांव के पास सुनसान जगह पर थार खड़ी हुई थी, स्थानीय लोगों ने थार के अंदर देखा तो ड्राइवर सीट के बगल की सीट पर धर्मवीर यादव का शव पड़ा था। सीट बेल्ट लगी हुई थी और माथे पर बीचों बीच गोली लगी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद धर्मवीर यादव की शिनाख्त हुई, उनके परिजन भी पहुंच गए।
करोड़ों की संपत्ति की मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि धर्मवीर इकलौता बेटा था, उसकी करोड़ों की जमीन थी इसमें से 1.20 करोड़ की जमीन बेची थी और थार खरीद ली थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, छोटी बहन की शादी बड़ी बहन के देवर के साथ तय हो गई थी। घटना वाले दिन पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया, वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पर गया था। उसके बहन के देवर की लॉकेशन भी धर्मवीर के साथ मिली है। पुलिस जांच में जुटी है, करोड़ों की संपत्ति को लेकर हत्या का मामला सामने आ रहा है