आगरालीक्स ……आगरा में वनखंडी मंदिर के पास युवक का शव मिला, कारोबारी की पत्नी अंजलि का शव भी वनखंडी मंदिर के पास मिला था। पुलिस जांच में जुटी।

सिकंदरा में महर्षिपुरम के पीछे वनखंडी महादेव मंदिर है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक काली छींटदार शर्ट और काला पेंट पहना हुआ था। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कारोबारी की पत्नी का शव भी मिला था वनखंडी में
इससे पहले आठ जून को आगरा में भावना एरोमा, सिकंदरा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज का शव मिला था। पुलिस ने अंजलि बजाज की हत्या के आरोप में बेटी के ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और उसके साथी शाीलू को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।