Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: 250 rupees were being charged in the name of parking on the road in Agra. Four arrested for illegal recovery…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 250 rupees were being charged in the name of parking on the road in Agra. Four arrested for illegal recovery…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर पार्किंग के नाम पर वसूल रहे थे 250 रुपये. ताजमहल देखने आए थे कुछ पर्यटक..जबरन अवैध वसूली पर चार अरेस्ट…

ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है और हजारों लोग रोजाना ताजमहल देखने के लिए यहां आते हैं. लेकिन पर्यटकों को जब मुश्किल हालातों से सामना करना पड़ जाता है जब उनसे यहां आकर अवैध वसूली की जाती है. रविवार को ताजमहल देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास पर्यटकों से कुछ लोगों द्वारा पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी. ये लोग कोई और नहीं बल्कि पार्किंग के ही कर्मचारी थी और पर्यटकों से जबरन सड़क पर गाड़ी खड़ा करवाने के लिए दबाव बना रहे थे और 250 रूपये चार्ज कर रहे थे. जब इनकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और इन सभी को अरेस्ट कर लिया.

ये है पूरा मामला
कासगंज के रहने वाले पर्यटक सुखवेंद्र सिंह अपनी गाड़ी को लेकर पश्चिमी गेट की तरफ आए थे. आरोप लगाया कि सड़क पर कुछ लोगोंने रोक लिया और वह सड़क पर ही गाड़ीपार्क करने का दबाव बनाने लगे और इसके एवज में 250 रूपये के हिसाब से मांग की. मना करने पर भी रूपये मांगे. यही नहीं उन्होंने मथुरा, अलीगढ़, अलवर, इटावा के पर्यटकोंसे भी पैसे वसूले. पर्यटकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामले की जांच की. यहां से टिंकू, सुमित सचदेवा, मोहम्मद आरिफ और स्वदेश के खिलाफ चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये लोग ताजमहल के पश्चिमी गेट पर मौजूद पार्किंग के ही कर्मचारी हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!