आगरालीक्स….Agra News: आगरा में 70 साल से अधिक उम्र के 26 हजार बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, इनके बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड। सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री इलाज। ( Agra News: 26000 Aayushman card for 70 year old in Agra#Agra )
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत दिवस हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है।
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। जनपद में 2018 में शुरू हुई योजना में अब तक 1.21 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो चुका है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नन्दन सिंह ने बताया कि जिले में योजना से सभी सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मानसिक रोग संस्थान, रेलवे अस्पताल शामिल हैं। साथ ही 70 निजी अस्पताल भी अब तक योजना से जोड़े जा चुके हैं। इनमें कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराते ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 8.91 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 8.67 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
ये है पात्रता श्रेणी--