आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसडीआरएफ के जवान फंदे पर लटका मिला, पत्नी का शव बेड पर मिला। दोनों आगरा के रहने वाले, पत्नी गर्भवती। ( Agra News : 27 year old PAC Jawan & His 24 year old wife found dead in Room in Agra #Agra )
आगरा के अछनेरा के मूंगरा गांव के रहने वाले 2019 बैच के 27 साल के अजय सिंह पीएसी के जवान थे। अभी राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ वाहिनी लखनऊ में तैनात थे। एसडीआरएफ, कैंप के बाहर लखनऊ में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने नगला पदी की रहने वाली 24 साल की नीलम से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह परेड में न पहुंचने पर उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। पुलिस उनके घर पर पहुंची, घर में अंदर बेड पर नीलम और फंदे पर अजय सिंह शव लटका हुआ था।
विवाद के बाद सुसाइड की आशंका, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि अजय सिंह का पत्नी नीलम से विवाद होता था, सोमवार रात को भी विवाद हुआ था। इसके बाद अजय घर से चला गया था लौट कर आया होगा तो कमरे में नीलम फंदे पर लटकी मिली, उसने फंदे की रस्सी को चाकू से काटा, क्योंकि मौके पर फंदे की रस्सी को चाकू से काटने का निशान मिला है। इसके बाद अजय ने सुसाइड कर ली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इसी तरह का मामला सामने आया है।
जिंदादिल था अजय, कुशल धावक और तैराक
साथियों का कहना है कि अजय जिंदादिल था, कुशल धावक और तैराक भी था। उसकी मौत से साथियों में भी शोक है।
पिता बोले नहीं हुई शादी
अजय के पिता बोले शादी करने की जानकारी नहीं
अजय सिंह की मौत की सूचना पर उनके पिता आगरा के अछनेरा के रहने वाले निरंजन पहुंच गए, उन्होंने कहा कि बेटे के शादी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उसने कब और किससे विवाह किया कुछ नहीं पता है। अजय तीसरे नंबर के हैं, उनके भाई अमित कस्टम में इंस्पेटर हैं। वहीं, नीलम के पिता नगला पदी के रहने वाले अमल ने किसी भी आरोप से इंकार कर दिया।